फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: अवध एक्सप्रेस सवा आठ घंटे देरी से आई, इन 13 गाड़ियों की भी बिगड़ी चाल; यात्री रहे परेशान

Sat, 31 Jan 2026 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। कई गाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में  स्टेशन पर यात्री परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से 13 ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आईं। इनमें कई ट्रेनों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को तेलंगाना एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


इसी तरह एपी एक्सप्रेस सवा छह घंटे, पंजाब मेल दो घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन आई। कर्नाटका एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा चार घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने चार घंटे, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से आई।
उत्कल एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अवध एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस पौने चार घंटे, इंदौर- बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट रही। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें लेट हुई हैं, जबकि कई अन्य समय से संचालित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें