फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंगलवार को भी मिला डेंगू का मरीज

Wed, 05 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ शिविर, जिले में मिल चुके हैं अब तक 26 संक्रमित
विज्ञापन

-18 गर्भवती महिलाओं के कराए गए प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को एक और महिला डेंगू संक्रमित निकली। जिले में अब तक डेंगू संक्रमित कुल 26 मरीज मिल चुके हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किए। शिविर के माध्यम से मरीजों की रक्त जांच कराई गई। 18 गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए गए।
सहावर के गांव चांडी निवासी मीरा देवी (40) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जांच में डेंगू संक्रमण पाया गया। अब तक जिले में 26 लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर में 278 मरीज पहुंचे। इनमें 104 पुरुष तथा 174 महिलाएं शामिल रहीं। 10 मरीजों को भर्ती किया गया। 45 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 2 दंपतियों ने परिवार नियोजन अपनाया। 7 गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर 310 मरीज पहुंचे। 3 मरीजों को भर्ती किया गया। 11 महिलाओं के संस्थागत प्रसव किए गए। 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड व आशाओं ने आभा कार्ड बनाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में बुखार के 16 मरीज आए। इनकी मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच की गई। सीएमओ ने सीएचओ सेंटर गोरहा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककोड़ा मेला में लगाया शिविर
कासगंज। कादरगंज गंगा घाट पर शुरू हुए ककोड़ा मेला में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शिविर का शुभारंभ किया। शिविर लगते ही मेला आए लोगों ने शिविर में पहुंचकर आवश्यक दवाएं ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें