फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया ने दी दस्तक: चार साल की बच्ची हुई बीमार, 23 घरों में मिला लार्वा; इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 20 Aug 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश में आगरा में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। संजय प्लेस में चार साल की बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 23 घरों में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया और लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
कूलर के पानी की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। संजय प्लेस में चार साल की बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी हालत ठीक है और घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 23 घरों में लार्वा भी मिला है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए कराते लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना बुखार के 90 नमूनों की जांच करा रहे हैं। अभी डेंगू-मलेरिया की स्थिति सामान्य है। जनवरी से अब तक डेंगू के 11 मरीज मिले हैं, जिसमें से 10 ठीक हो चुके हैं। मलेरिया के 10 मरीज भी ठीक हो चुके हैं। बुखार आने पर पैरासिटामॉल लें और इससे आराम न मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से ये बीमारी होती है। ये साफ पानी में पनपता है। अचानक तेज बुखार, आंखों और सिर में दर्द होता है। मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है। सर्वे में 23 के घरों में कूलर की टंकी, खुला ड्रम-टंकी में डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें। गमलों में पानी न भरने दें।
आसपास जलभराव होने पर केरोसिन या वाहनों का काला तेल छिड़क दें।
कूलर की टंकी को 3-5 दिन में साफ कर दोबारा पानी भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें