फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टायरों, कूलरों में मिला डेंगू का लार्वा... वसूला 1.57 लाख का जुर्माना, नगर निगम ने टायर किए जब्त

Sat, 03 Aug 2024 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जांच के दौरान टायरों और कूलरों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने 1.57 लाख का जुर्माना वसूला। साथ ही नगर निगम ने टायर जब्त किए। 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के सामने रखे पुराने टायरों और कूलरों में भरे पानी में डेंगू का लार्वा पनप रहा था। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को ऐसे दुकानदारों से 1.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। टायर भी जब्त कर नगर निगम स्टोर में रखवा दिए गए। नगर निगम की इस कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया।

विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों की जांच की तो यहां कूलरों और टायरों में बारिश का पानी भरा मिला। इनमें डेंगू का लार्वा पनप रहा था। खाली पड़े टायर में मच्छरों का लार्वा पनपने पर टायर जब्त कर लिए। यहां चार दुकानों सलोनी मोटर्स, शिवम डीजल्स, बाबा ऑटोमोबाइल्स समेत दुकानों पर कूलर के पानी में डेंगू का लार्वा पाये जाने पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने पर दुकानदार सचिन जैन, अभिषेक जैन और सब्बू पर 10-10 रुपये हजार और सुनील राठौर पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टायरों की मरम्मत के लिए कोयले की भट्ठी जलाने पर वकील कुरैशी से 25 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया। 
विज्ञापन


प्रवर्तन प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण और कूलर व टायरों में पानी भरा होने पर कुल 82 हजार, और कोयले की भट्ठी जलाने वालों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम ने यहां नाले नालियों में एंटी लार्वा का स्प्रे कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी कूलर में डेंगू का लार्वा मिलेगा, एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें