फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य विभाग पर डेंगू का हमला, पांच लोग चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट की पत्नी सहित पांच चपेट में आए
विज्ञापन


-गंभीर हालत में अस्पताल में किए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। डेंगू मच्छर ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को डंक मार दिया। दो लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट की पत्नी सहित पांच लोग डेंगू की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फार्मासिस्ट की पत्नी को प्लेटलेट्स तक चढ़ानी पड़ी।
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन विकास तिवारी तथा विनय कुमार डेंगू की चपेट में आ गए। जबकि जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले फार्मासिस्ट मनोज सारस्वत की पत्नी पूनम भी डेंगू की चपेट में आ गई। उनकी हालत गंभीर है। प्लेटलेट्स तेजी से गिरने पर उनको दो यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अमांपुर के गांव बेहटा में भी डेंगू का प्रकोप फैलने लगा है। गांव की निवासी जैनव (27) व उनकी पुत्री महविश (5) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उनके रक्त की जांच कराई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 25 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि दो लैब टेक्नीशियन व एक फार्मासिस्ट की पत्नी डेंगू की चपेट में आ गए। फार्मासिस्ट की पत्नी की हालत गंभीर होने पर दो यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें