फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मध्य में स्थित मोहल्ला खरगजीत नगर और गाड़ीवान में मंगलवार को भी दो डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से एक को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का पहला मरीज शहर के मोहल्ला नगला निरंजन में मिला था। नगला निरंजन में डेंगू का प्रकोप इस कदर फैला कि यहां तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक मरीज डेंगू से पीड़ित हो गए, जिनका अभी तक आगरा व अन्य शहरों में उपचार चल रहा है।
इसके बाद शहर के मोहल्ला नगला पजाबा, संसारपुर, हंस नगर, भोजपुरा आदि में भी डेंगू के मरीज मिले। जिले में अब तक 60 से अधिक लोगों में डेंगू निकल चुका है। 14 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर के मोहल्ला वंशीगोहरा में जहां सोमवार को एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले थे।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जयपाल सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार भी डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। अनंत कुमार को पांच साल से बुखार आ रहा था। मंगलवार को हुई जांच में उसमें डेंगू के लक्षण मिले हैं।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी डीएस तिवारी में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला संसारपुर में डेंगू से पिछले 10 दिन में चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे यहां के लोग भयभीत हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को भी गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां बीमारियों का कारण छह स्थानों पर हुआ जलभराव है। इसमें शौचालयों की गंदगी भी लोगों द्वारा डाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें