फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रंग-रूप में दिखेंगे जिले के संस्कृत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगामी सत्र से माध्यमिक संस्कृत विद्यालय नए कलेवर में दिखेंगे। नए विषयों के साथ नई शैक्षिक व्यवस्थाएं भी लागू होंगीं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की किताबों के साथ परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

उपेक्षा झेल रहे जिले के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के दिन बहुरने वाले हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इन विद्यालयों में संस्कृत के साथ कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, अंगेजी जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा संचालित कोर्स के साथ यूपी बोर्ड की तर्ज पर नई परीक्षा नीति लागू की जाएगी। नए सत्र 2020 से पूर्व मध्यमा प्रथम(कक्षा नौ), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा ग्यारह) में गृह परीक्षाओं के साथ शेष में बोर्ड परीक्षाओं का प्रस्ताव है। बताते चलें कि वर्तमान में प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा (कक्षा आठ से बारह) तक बोर्ड परीक्षाएं होती हैं।
जिले में एक एडेड व एक स्ववित्तपोषित संस्कृत विद्यालय संचालित है। वर्तमान सत्र में पुराना कोर्स ही संचालित है। कक्षा आठ से बारह तक की कक्षाओं में बोर्ड परीक्षा होती हैं। नए सत्र से नई व्यवस्था प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश चंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें