फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित दस जिलों में मैनपुरी शामिल

विज्ञापन
09एमएनपी-05-शहर के नगला रते में खाली प्लॉटों पर में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर हालात काबू में होने की बात कह रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हाल ये है कि प्रदेश में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित दस जनपदों में अब मैनपुरी भी शामिल हो गया है। इस पर शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। कहा है कि जिले में बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में बीते दो माह से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं तो वहीं कई मरीजों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। मरीजों के परिजन जहां डेंगू से पीड़ित होने और इससे मौत होने की बात कह रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग साधारण बुखार होने की बात कह रहा है। चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक सब यही कह रहे हैं, लेकिन शासन को भेजी गई रिपोर्ट में मैनपुरी की पोल खुल गई।
मैनपुरी में डेंगू का प्रकोप इतना अधिक है कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रभावित दस जनपदों में मैनपुरी का नाम शामिल हो गया है। मामले में संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सुधार के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में डेंगू से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए। इसी कारण डेंगू को रोका नहीं जा सका। उन्होंने तत्काल डेंगू से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ व अन्य विभागों के साथ करनी होगी बैठक
शासन ने जिलाधिकारी को डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा नगर निकाय, पंचायत राज विभाग, जल निगम आदि के अधिकारियों के साथ बैठक करने के आदेश दिए हैं।
इस बैठक में डेंगू पर नियंत्रण के लिए दिए गए निर्देशों पर चर्चा करने के साथ ही उनका कड़ाई से पालन कराना होगा।
यहां मिले डेंगू के मरीज
जिले में इस वर्ष गांव करीमगंज, अंजनी, सिकंदरपुर, डुडगांव के अलावा शहरी क्षेत्र में नगला पजाबा, नगला शिवलाल, गुलाब बाग में कई लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की बात स्वीकार की तो वहीं अधिकांश में विभाग इसे नकारता आ रहा है। हालांकि मृतकों के परिजन डेंगू से पीड़ित होने के कारण ही मौत होने की बात कह रहे हैं।
ये हैं डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित दस जिले
- अलीगढ़, मैनपुरी, अयोध्या, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, हरदोई, मेरठ और लखनऊ।
वर्जन
जिले में डेंगू के 45 मरीज
वर्तमान में जिले में डेंगू के 45 मरीज हैं। इसकी रोकथाम के लिए जिले में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिम्मेदारों को डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें