फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर जारी, दो और मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
10एमएनपी-13-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
वायरल बुखार से एक और मरीज ने तोड़ा दम
विज्ञापन

फोटो-13
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक और मरीज की वायरल बुखार से पीड़ित होने से मौत हो गई।
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 25 मरीजों को गंभीर हालत के चलते यहां भर्ती कराया गया। इसमें से चार मरीजों को गंभीर हाल में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी महेश चंद्र की 80 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी को कई दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
----
मलेरिया पीएफ का मरीज मिला
जिले में साधारण बुखार के साथ ही मलेरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सबसे अधिक चिंता की बात तो यह है कि मलेरिया पीवी (प्लाजमोडियम वाइवेक्स) के साथ ही मलेरिया पीएफ (प्लाजमोडियम फेल्सीफेरम) का मरीज मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव अखई निवासी श्रीचंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कुलवीर सिंह में मलेरिया पीएफ पॉजिटिव पाया गया है। कुलवीर ने अपनी जांच जिला अस्पताल की लैब में कराई थी। इसके अतिरिक्त गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथॉलॉजी लैब में तीन मरीजों में मलेरिया पीवी पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई प्रभादेवी की मौत वायरल बुखार से हुई है। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को हर संभव उपचार दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। दवा और जांच की पर्याप्त व्यवस्था है।
-डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें