फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहीं संचारी बीमारियां, एक और में निकला डेंगू

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला संसारपुर में डेंगू की मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में सोमवार को डेंगू का मरीज मिलने से लोग दहशत में हैं। पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डेंगू वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। यहां बीमारी से पीड़ित लोगों को हॉल में लिटाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी घनश्याम गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र रिषी गुप्ता में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में परिजन उसका उपचार करा रहे थे। सोमवार को जांच के दौरान उसमें डेंगू पॉजिटिव निकला। वहीं, जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी फुल हो गया है। इसके बाद डेंगू वार्ड के बाहर हॉल में मरीजों को लिटाया जा रहा है।
वायरल बुखार से पीड़ित 21 लोग भर्ती
मैनपुरी। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां वायरल बुखार से पीड़ित 80 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, 21 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

67 मरीजों की जांच में एक को मलेरिया निकला
मैनपुरी। संसारपुर में डेंगू से पीड़ित दो मरीजों की मौत के बाद सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें गांव पहुंची। संसारपुर में एक टीम कुचेला से पहुंचे प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. विवेक कुमार, दिनेश मिश्रा, ब्रजमोहन आदि मौजूद थे। वहीं, सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। यहां जांच कराकर स्लाइड तैयार कराई गई। 67 मरीजों की जांच में एक को मलेरिया निकला।
स्वयं सीएमओ डॉ. एके पांडेय, रविंद्र सिंह गौर, अजय गुप्ता, अमित पांडेय, अरविंद यादव, सत्येंद्र यादव, अजय कुमार आदि के साथ गांव पहुंचे और शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि गांव में छह स्थानों पर जलभराव है, जो बीमारियां फैल रहीं हैं इसका कारण भी यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें