फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का कहर, चार और मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित रोहित - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचे चार और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक मरीज को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 28 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बुखार से पीड़ित 28 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर निवासी 61 वर्षीय सुरेश सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शुक्रवार को उनकी एक निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई यहां जांच के दौरान उनमें डेंगू के लक्षण मिले।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला हंस नगर निवासी मनोज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र यश कुमार में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संसारपुर निवासी राकेश पाल की 18 वर्षीय पुत्री भावना में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं नगर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी तरुण दीक्षित के 22 वर्षीय पुत्र रोहित दीक्षित में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल से गंभीर हालत के चलते उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें