फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विभागों की जिद आठ हजार लोगों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
मोहल्ला वंशीगोहरा में बंद नलकूप को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका और बिजली विभाग के बीच चल रही विभागीय जंग का खामियाजा तीस हजार लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विभागों की मनमानी के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। मामला वंशीगोहरा में लगाए गए नलकूप का है। बिजली विभाग पुराना कनेक्शन करने को तैयार नहीं है और पालिका नया कनेक्शन नहीं ले रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वंशीगोहरा में नलकूप के लिए पहले तो नगर पालिका को जगह नहीं मिली। जब सरस्वती शिशु मंदिर में नलकूप की बोरिंग के लिए जगह दे दी, तो जल निगम ने यहां नलकूप की बोरिंग भी करा दी। तीन महीने से नलकूप तैयार है, लेकिन बिजली विभाग नलकूप का कनेक्शन नहीं जोड़ रहा है।
ऐसा नहीं है कि बिजली विभाग ने यहां कनेक्शन के लिए कोई कार्य नहीं किया हो। बिजली विभाग ने नलकूप को कनेक्शन देने के लिए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर रखवा दिया है। वहीं केबल आदि की भी व्यवस्था की है, लेकिन तीन महीने में इस केबल का कनेक्शन नलकूप से नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते नलकूप बंद पड़ा हुआ है और नगर के लगभग आठ हजार घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। नगर पालिका के अधिकारी पूरा आरोप बिजली विभाग पर थोप रहे हैं कि बिजली विभाग उनका कनेक्शन नहीं जोड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या है विवाद
वंशीगोहरा का नलकूप पहले खराब हो गया था। इसकी जगह पर नया नलकूप स्थापित कराया गया है। बिजली विभाग ने पुराने नलकूप के विद्युत कनेक्शन का स्थाई विच्छेदन कर दिया। अब बिजली विभाग ने नए नलकूप के कनेक्शन के लिए तीन लाख रुपये का स्टीमेट पालिका को दिया है। नगर पालिका ने नए कनेक्शन के लिए भुगतान करने से इंकार कर दिया है।
पालिका का कहना है कि पुराने कनेक्शन पर ही नए नलकूप की सप्लाई शुरू की जाए। पालिका के अफसरों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के बिजली विभाग ने कनेक्शन स्थायी रूप से कैसे काट दिया। पुराने कनेक्शन पर आने वाले 60 हजार रुपये के खर्च को पालिका उठाने के लिए तैयार है।
तीन महीने से नलकूप बंद पड़ा हुआ है। बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- यश पाठक
लगभग आठ हजार घरों की पानी सप्लाई बाधित है नगर पालिका तथा जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नलकूप शीघ्र चालू कराया जाए।
- उमरेश कुमार
नलकूप बंद रहने के कारण पीने के पानी की दिक्कत आ रही है। पड़ोसियों के घरों से सबमर्सिबल से पानी मांगना पड़ रहा है।
- भारती कुमारी
पालिका और बिजली विभाग को बैठकर अपनी समस्या का निपटारा करना चाहिए। लोगों को पानी की सप्लाई शुरू की जा। ---
- गुलफ्सा कुमारी
बिजली विभाग ने बिना किसी नोटिस या सहमति पत्र के ही नलकूप का कनेक्शन स्थायी विच्छेदित कर दिया है। जबकि शासनादेश के तहत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन से पहले विभाग को नोटिस जारी करना चाहिए था और पालिका की सहमति लेनी चाहिए थी।
- पूरन सिंह, जेई जलकल नगर पालिका
नवीन शासनादेश के तहत यदि कोई भी व्यक्ति या विभाग डिस कनेक्शन के छह महीने तक बकाया राशि जमा नहीं करता है तो उसका कनेक्शन छह महीने बाद स्वत: ही स्थाई विच्छेदित कर दिया जाता है। पालिका के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन

- मानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें