फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहीं बीमारियां, बुखार से दो और की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वायरल बुखार से पीड़ित बालिका सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं एक युवक में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान 700 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 46 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। बेडों की कमी के कारण इमरजेंसी में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने पड़े।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव परोंखा निवासी रामप्रकाश की 60 वर्षीय पत्नी प्रकाशोदेवी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर के मोहल्ला रामबाग निवासी सुशील कुमार की तीन वर्षीय पुत्री श्रृष्टि को भी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने श्रृष्टि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी सतीश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सतीश चंद्र को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार को शहर के एक निजी पैथॉलॉजी लैब पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने नवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वृद्धा और बालिका को मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सतीश की अस्पताल में भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल हालत में सुधार है, उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. गौरांग गुप्ता, प्रभारी ईएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें