कासगंज के पटियाली क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक शिक्षक राघवेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
पटियाली। गुरुवार की देर शाम गंजडुंडवारा-सिकंदरपुर वैश्य मार्ग पर सेंट्रो कार खड्ड में गिर गई जिससे उसमें सवार शिक्षक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार राघवेंद्र प्रताप सिंह(31) पुत्र मुन्ना सिंह निवासी वघराई, सिकंदरपुर वैश्य हुआ। वह औरंगाबाद के विद्यालय में शिक्षक था। वह गंजडुंडवारा किसी काम से आया हुआ था। गंजडुंडवारा अपने गांव बघराई जा सेंट्रो कार से जा रहा था। गंजडुंडवारा रोड पर चौड़ीकरण के चलते पेड़ काट कर डाल दिए गए हैं। इन्हीं पेड़ों के कारण वह मार्ग का स्थिति का पता नहीं कर सकता। जिससे कार सड़क किनारे के खड्ड में जा गिरी। उसमें सवार शिक्षक राघवेंद्र गंभीर घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। जब लोगों ने कार को खड्ड में गिरा हुुआ देखा तो आस-पास एवं रागहीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। उसे कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहमराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी।