फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मरीजों में मिले डेंगू के शुरुआती लक्षण

विज्ञापन
संसारपुर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में निजी पैथोलॉजी के अलावा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी डेंगू से पीड़ित मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को हुई आठ जांचों में से चार में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से जिले में डेंगू का प्रकोप है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती आठ मरीजों की डेंगू जांच कराई गई तो सुमित्रा देवी, धीरेंद्र कुमार, गीता देवी और रीमा कुमार में डेंगू के लक्षण मिले। चारों मरीजों को जनरल वार्ड से डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया।
इमनें से तीन मरीज मोहल्ला संसारपुर के हैं। जिला अस्पताल की जांच में अब तक 30 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके चलते मरीज निजी अस्पताल में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें