फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा का अधिकारी बन फाइनेंसकर्मी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। (फिरोजाबाद) अपराध शाखा का अधिकारी बनकर बदमाश फाइनेंस के रुपये लेकर लौट रहे युवक से हजारों रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। थाना टूंडला के गांव नागऊ निवासी शिवजीत पुत्र रामकुमार का आरोप है कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शाखा टूंडला पर कर्मचारी है। वह गांव-गांव जाकर फाइनेंस के रुपये एकत्रित कर शाखा पर जमा कराता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने गांव नागऊ से बाइक द्वारा फाइनेंस के 16,300 रुपये लेकर टूंडला आ रहा था। तभी फिरोजाबाद रोड स्थित ईट मंडी के समीप पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसे रोक लिया और चरस बेचने का आरोप लगाने लगा। साथ ही वह खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बता रहा था। इस दौरान उसने जेब में तलाशी के लिए हाथ डाल दिया और जेब में रखे 16,300 रुपये और बाइक की चाबी लेकर फिरोजाबाद की ओर भाग गया। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही वह उसकी नजरों से ओझल हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें