कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मरीजों में डेंगू के शुरुआती लक्षण मिलने के बाद उनमें डेंगू की पुष्टि कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। मरीज लगातार रिलीज होते जा रहे है,ं लेकिन सेंपल विभाग की लेव में ही रखे हैं। सेपल जांच के लिए न जाने से मरीजों मे डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है।
जिले में मलेरिया, डेगू के प्रकोप को एक माह से अधिक समय हो चुका है। लगातार ही मरीज सामने आ रहे हैं। जिन मरीजों में डेंगू के शुरूआती लक्षण पाए गए उनकी एनएस 1 जांच कराई गई। जिला अस्पताल में 114 मरीजों को एनएस 1 पॉजेटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
शुरुआती दौर में जो मरीज भर्ती हुए उनमे डेंगू की पुष्टि के लिए विभाग ने समय से सेंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिए। पहले 41 मरीजों के सेंपल में 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद विभाग ने सेंपल को भेजने के नाम पर खाना पूर्ति शुरू कर दी। मरीज ठीक होकर रिलीज होते जा रहे हैं, लेकिन विभाग सेंपल जांच के लिए समय से नहीं भेज रहा। अब मात्र 9 मरीज ही जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 3 मरीज दो दिन में भर्ती हुए हैँ। जबकि अभी भी 18 मरीजों के सेंपल जांच को जाना शेष रह गए हैं।
एनएस-1 पॉजिटिव मरीज जिला अस्पताल में भतर्ी
गजडुंवारा की एक किशोरी में एनएस-1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। मरीज की डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया गया है। प्रियंका (14) पुत्री रवींद्र निवासी गंजडुंडवारा को चार दिन पहले बुखार आया। उसकी बिगड़ने पर परिजन उसे रविवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच में एनएस-1 पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
- जिन मरीजों के एनएस-1 के सैंपल डेंगू जांच के लिए जाने को शेष रह गए हैं उनको शीघ्र ही जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा।
-डॉ. राजकिशोर सीएमएस