मैनपुरी। नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद भारती डेंगू की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी ईओ के रूप में कर अधीक्षक कामकाज देख रहे हैं।
नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद भारती को 22 अक्तूबर से बुखार आ रहा है। इसके चलते वह अवकाश पर चल रहे हैं। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें 24 अक्तूबर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां जांच के दौरान वह डेंगू पॉजिटिव निकले।
ईओ के अवकाश पर जाने के बाद कर अधीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी प्रभारी ईओ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रभारी अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार चौधरी ने बताया कि ईओ लालचंद भारती डेंगू से पीड़ित होने के कारण लखनऊ में उपचार करा रहे हैं। वह 15 दिन के अवकाश पर हैं।