फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर चौकी इंचार्ज पर फर्जी मुठभेड़ दिखा युवक को जेल भेजने का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन करते करहल के गांव ओवरा के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल के गांव ओबरा के ग्रामीणों ने दन्नाहार थाने की कीरतपुर चौकी प्रभारी पर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर एक युवक को जेल भेजने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि यह काम प्रधान के इशारे पर किया गया है। मामले की जांच कर दोषी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव ओबरा निवासी प्रमोद कुमार सोमवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि दन्नाहार थाना क्षेत्र की कीरतपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने कुछ दिन पूर्व चोरी के मोबाइल के साथ गांव के एक युवक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार होना दर्शाया है।
जबकि चौकी इंचार्ज युवक शिवम व उसके पिता प्रमोद कुमार को घर से ले गए थे। पिता को लोगों के कहने पर छोड़ दिया था, लेकिन शिवम को मुठभेड़ व चोरी के मोबाइल बरामद दिखाने के बाद जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी इंचार्ज एक गांव के प्रधान के इशारे पर ये सब कर रहे हैं। निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। ग्रामीणो ने एसपी से जांच कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वोट देने से मना करने पर फंसाया
शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार का आरोप है कि पंचायत के चुनाव पास आ चुके हैं। एक प्रधान अपने समर्थन के लिए उनके पास आया था। उन्होंने दूसरे व्यक्ति का सहयोग करने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर प्रधान ने अपने खास चौकी इंचार्ज के साथ पुत्र को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। किसी को झूठे आरोप में जेल नहीं भेजा है।
अमित सिंह, चौकी इंचार्ज कीरतपुर चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें