कासगंज। जिला में कोरोना संकट के बीच वायरल बुखार, सर्दी, खांसी जुकाम के बाद अब डेंगू बुखार ने भी दस्तक दे दी है। एक युवक की डेंगू बुखार से मौत हो गई।
आवास विकास कॉलोनी निवासी यशवीर (33) पुत्र राम खिलाड़ी को पांच दिन पहले बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। बुखार नहीं उतरा तो उसके रक्त की जांच कराई। इसमें उसकी प्लेटलेट्स कम निकलीं। फिर डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यशवीर दो भाइयों में सबसे छोटा था। यशवीर का पांच साल का एक बेटा है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी सर्वेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक की डेंगू से मौत होने के बाद अब उसके परिवार के अन्य सदस्यों व आसपास के क्षेत्र की जांच कराई जाएगी। जांच के लिए विभाग की टीम को भेजा जाएगा-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ