फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग व सेनिटाइजर के बाद मतदाताओं को दिया गया प्रवेश

विज्ञापन
कासगंज में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने जाता दिव्यांग शिक्षक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एमएलसी चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच हुए एमएलसी चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई। इस हेल्प डेस्क पर थर्मल स्केनर, सैनिटाइजर, मास्क एवं ग्लब्स के इंतजाम किए गए। इसके साथ ही मतदान कक्ष के भीतर भी मास्क के इंतजाम किए गए।
वहीं कोरोना संक्रमितों के मतदान की व्यवस्था के चलते पीपीई किट के भी इंतजाम किए गए। ताकि संक्रमित मतदाता के पहुंचने पर मतदाता व मतदान कर्मी इस किट का प्रयोग कर सकें। हेल्प डेस्क को मतदान केंद्र परिसर के गेट के नजदीक बनाया गया। मतदान केंद्र पर जैसे ही कोई मतदाता पहुंचता हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मी सबसे पहले उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करते उसके बाद उसके हाथों का सेनिटाइजेशन कराया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें