कासगंज में अपनी मांगों को लेकर धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारी ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग ने पीडब्लूडी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वहीं 16 सूत्री समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को तीव्र किए जाने की चेतावनी दी गई। सचिव ओपी शर्मा ने कहा कि अवर अभियंताओं की लंबित मांगों के प्रति शासन गंभीर नहीं है। मांगे पूरी न होने से अवर अभियंताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण नीति 2022-23 के विपरीत किए गए अवर अभियंताओं के सभी स्थानांतरण को निरस्त किया।
उन्होंने कहा कि लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए। 2016 बैच के अवर अभियंताओं की ज्येष्ठता की सूची शीघ्र निर्गत हो। समयमान वेतनमान के लंबित प्रकरण निस्तारण तत्काल किया जाएगा। इंजीनियरों ने 16 सूत्री समस्याओं के शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो आंदोलन को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में आगे बढ़ाया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष कालूराम, तेज सिंह, एमपी सिंह, हरीशचंद्र, भगत सिंह, भगवान सिंह, नीरज कुमार, पीके उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, जाकिर खान, सुजीत कुमार रहे।