फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समस्याओं को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के नाम पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र शाक्य का कहना था कि जिले का किसान वर्तमान समय में खाद-बीज सहित कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। जिम्मेदार उनकी समस्याओं के निराकरण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिलाधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि गोशालाओं में क्षमता के अनुसार गोवंश को रखा जाएं इससे सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घरेलू बिजली के एक किलोवाट को जबरन दो किलोवाट कनेक्शन दिया जा रहा है। इसे रोका जाए और जो कनेक्शन दिए गए हैं उनको रद्द किया जाए। मंडी में अधिकत तौल और नकद भुगतान पर एक प्रतिशत की कटौती को रोका जाए। केवाईसी के नाम पर कससान सम्मान निधि, पेशन धारकों और राशन कार्ड धारकों को परेशानि किया जाए। धरना प्रदर्शन में राजा ठाकुर, नेत्रपाल, उदयवीर सिंह, नरेद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें