फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कृषि भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

भूमि आवंटन की बैठक निरस्त करने की मांग, रठेह के ग्रामीण बोले, रसूखदारों ने कर रखा है जमीन पर कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। किशनी विकास खंड के गांव रठेह निवासी ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्राम पंचायत की 10 जनवरी को हुई भूमि आवंटन की बैठक को निरस्त कराए जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान भूमि आवंटन के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। कुछ रसूखदार लोग ग्राम पंचायत की कृषि योग्य जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 10 जनवरी को ग्राम पंचायत की भूमि आवंटन की बैठक हुई थी। इस बैठक की कार्रवाई की ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं दी गई कि कितनी भूमि आवंटित होगी और कितने रुपये में। ग्राम पंचायत की कृषि योग्य भूमि जिस पर कुछ रसूखदार कब्जा किए हुए हैं। ग्राम प्रधान रसूखदारों को ही रुपये लेकर उस भूमि को आवंटित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 10 जनवरी को आयोजित हुई भूमि आवंटन की बैठक को निरस्त किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान आवंटन के नाम पर 50 से 60 लाख रुपये वसूल चुके हैं। यदि बैठक निरस्त नहीं हुई तो लाखों रुपये वसूले जाएंगे। इसलिए जरुरी है कि बैठक को निरस्त किया जाए। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों में अशोक कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, सरनाम, महावीर सिंह, अरुण प्रताप, रामप्रकाश, पुत्तूलाल आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें