फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के नाम पर मांगी धनराशि, परिजन ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Mar 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के नाम पर मांगी धनराशि, परिजन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद की महिला की छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सीएससी पर भर्ती कराया गया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया। शाम को छुट्टी होने के दौरान तैनात स्टाफ ने महिला के परिजनं से रुपये की मांग की। नाराज परिजन ने अस्पताल में प्रदर्शन किया तो आनन-फानन में छुट्टी कर दी गई। परिजन ने जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के खोडरा निवासी जयप्रकाश की पत्नी अंजली को बृहस्पतिवार को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने सीएचसी गोधना स्थित भर्ती कराया। दोपहर को पुत्री का जन्म हुआ। शाम को छुट्टी कराने कें दौरान तैनात स्टाफ ने 31 सौ रुपये की मांग की। लेनदेन में बात न बनने पर मामला बिगड़ गया। महिला के देवर बीकेश का आरोप है कि सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स ने 31 सौ रुपये की मांग की थी। सात सौ रुपये दिए न लेने पर एक हजार दिए। स्टाफ नर्स ने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। परिजन सहित अन्य तीमारदारों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सा अधीक्षक प्रवीन कुमार का कहना है कि जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें