फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फैक्टरी संचालक से मांगी 20 हजार की रंगदारी, विरोध पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में दबंगों ने फैक्टरी संचालक से फैक्टरी चलाने के एवज में 20 हजार रुपये महीना रंगदारी मांगी। विरोध करने पर सरेराह फायरिंग की और तमंचे की बट से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।महावीर नगर निवासी प्रदीप सिंह धाकरे के अनुसार बुधवार शाम करीब आठ बजे उनका छोटा भाई सोनू धाकरे फैक्टरी से स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में कोने पर खड़े चिराग, यीशू और देवेंद्र ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए फैक्टरी चलाने के बदले हर महीने 20 हजार रुपये की मांग की। सोनू के इन्कार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि चिराग ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे सोनू का साथी प्रिंस बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे कमल किशोर के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें