बाह। अपने घर की देहरी पर बैठ कर बिरयानी खाने वालों से परेशान जैन समाज ने घर के सामने से चिकन बिरयानी की ठेल हटवाए जाने की मांग पुलिस से की है। बाह थाने में दिए प्रार्थना पत्र में अमित जैन, गौरव जेन, सौरभ जैन, शिवम सोनी, अनुज गुप्ता, अंबर जैन आदि ने सब्जी मंडी के सामने स्थित बस्ती में अपने घर होने की बात कही है।
घरों के पास ही चिकन बिरयानी की ठेल लगती हैं। घर की देहरी पर बैठ कर ग्राहक बिरयानी खाते हैं। जिससे जैन एवं हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।