फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पतारा को नया ब्लॉक बनाने की मांग

Sat, 25 Nov 2023 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा को नया ब्लॉक बनाने की मांग
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री को दिया ज्ञापन

मैनपुरी। करहल विधानसभा के पतारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार को पर्यटन मंत्री को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि पतारा क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण ब्लॉक मुख्यालय की जरूरत है। विकास कार्यों की जरूरत को देखते हुए प्राथमिकता पर पतारा क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को शिविर कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि पतारा क्षेत्र करहल विधानसभा के तहत आता है। पतारा क्षेत्र विकास की दिशा में बहुत पिछड़ा हुआ है। विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों को 25 किलोमीटर दूर करहल जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों के धन और समय की बर्बादी होती है। पतारा क्षेत्र में विकास कार्य की बहुत जरूरत है। पतारा क्षेत्र से करहल मुख्यालय दूर होने के कारण ग्रामीण आसानी से करहल ब्लॉक मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। पतारा क्षेत्र में 14 से अधिक गांव हैं। जो विकास कार्यों से पूरी तरह उपेक्षित हैं। इस मौके पर हेमराज भदौरिया, रामनरेश, राजेश, रामप्रकाश, नाहर सिंह, रनवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, करनपाल सिंह, प्रदीप सिंह, रामरतन, अजब सिंह, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें