श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगला जुला स्थित श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुदेशिया को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण, पुस्तकालय की समस्या का निदान के साथ मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में पुस्तकालय संचालित न होने का आरोप लगाए हुए कहा कि छात्र, छात्राओं को पुस्तकों के लिए कठिनाई हो रही है। ज्ञापन में शौचालय और पेयजल जैसी मूल समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर विस्तारक अभिषेक पांडेय, विभाग सहसंयोजक प्रतीक मिश्रा, नगर मंत्री अभिषेक चौहान, कॉलेज अध्यक्ष अविरल सिंह, अनन्या गुप्ता, सूर्यांश चौहान, अभय चौहान, हर्षित सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमर चौहान भी रहे।