डॉ़ किरन सौजिया स्कूल में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति जस्टिस अ
- फोटो : डॉ़ किरन सौजिया स्कूल में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति जस्टिस अनिल कुमार।
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित डॉ़ किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल का शुभारंभ हो गया। भारत सहित अन्य देशों के 65 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली की टीम ने शारजाह इंडियन स्कूल यूएई की टीम को हराया।
चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जस्टिस अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवराज प्रसाद, पर्यवेक्षक सीबीएसई एसएन राय और दिलीप पांडेय, टेक्निकल डेलीगेट सौरभ सिंह तथा रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई जगदीश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ़ अशोक कुमार और वाइस प्रेसीडेंट डॉ़ किरन सौजिया ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पॉल, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, श्रेया द्विवेदी, डॉ़ नेम कुमार, हिमांशू, करिश्मा पांडेय भी रहे।