फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैमरून में फंसे धीरज को देश लाने की मांग, जैन समाज एकजुट

विज्ञापन
जैन समाज की बैठक
विज्ञापन
आगरा। कैमरून में फंसे धीरज जैन के समर्थन में रविवार को कमलानगर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज ने मीडिया से बात की। धीरज जैन को निर्दोष बताते हुए पदाधिकारियों ने उन्हें परिवार सहित देश लाने की मांग केंद्र सरकार से की। कहा कि अगर कंपनी का कोई विवाद है तो देश में लाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सकल जैन समाज के मुख्य संयोजक मनोज जैन ने कहा कि धीरज जैन को ट्रैवल्स कंपनी ने षड्यंत्र कर फंसाया है। भारतीय जैन संगठन उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि तय था कि धीरज और कंपनी के अनुबंध के अनुसार कोई विवाद होता है तो उसका न्याय क्षेत्र भारत ही होगा। लेकिन कंपनी ने धीरज को देश वापस न लौटने देने के लिए विदेश में झूठे आरोप में फंसा दिया है। धीरज के पिता धनपाल जैन ने कहा कि बेटे को सरकार से मानवीय संरक्षण और कानूनी मदद नहीं मिल पा रही है। इस दौरान अंकेश जैन, प्रमोद जैन, विनोद जैन, नरेश जैन व समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें