फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफ के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो इरादतनगर सराफ के साथ लूट का प्रयास,गोली मारने की घटना को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मं
विज्ञापन
इरादतनगर। गांव पटपरा पुलिया के पास सोमवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ से आभूषणों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया था। विरोध करने पर सराफ को गोली मारकर घायल कर दिया था। मंगलवार को पुलिस से मिले व्यापारियों ने सराफ हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मेन मार्केट स्थित पारुल ज्वेलर्स के मालिक थानसिंह वर्मा सोमवार रात 8 बजे करीब दुकान बंदकर बाइक से अपने घर वृथला जा रहे थे। गांव पटपरा पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ की बाइक में लात मारकर गिरा दिया और आभूषणों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी, जो सराफ के हाथ की उंगली में लगी। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर देर रात डीसीपी पूर्वी और एसीपी शमशाबाद ने मौका मुआयना किया। मंगलवार को उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस से मिलकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और घटना के जल्द खुलासे की मांग की। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें