अरनोटा ग्रामीण बैंक 3 दिन से नेटवर्क फेल, ग्रामीण परेशान
पिनाहट। क्षेत्र के अरनाैटा स्थित ग्रामीण बैंक में बीते 3 दिन से नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने के कारण उपभोक्ता ग्रामीण परेशान हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह तीन दिन से लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बैंक कर्मचारी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से संज्ञान लिए जाने की मांग की है। संवाद