फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोरहा बाईपास टी प्वाइंट पर अंडरपास बनाने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jan 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो14कासगंज में गोराह बाईपास पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्र
विज्ञापन
कासगंज। नेशनल हाईवे 530बी का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसके निर्माण के साथ अंडरपास नहीं बनाए जा रहे। नेशनल हाईवे अधिक ऊंचा होने के कारण आस पास के बाजार व बस्तियां नीची होती जा रही हैं। ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर गोरहा बाईपास पर धरना दिया। तहसीलदार बलवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के नाम इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों व अभियंताओं पर सड़क की प्लानिंग में लापरवाही केआरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास के टी प्वाइंट से तमाम गांव का रास्ता जाता है। ग्रामीणों व वाहनों का आवागमन है। बाईपास पर तमाम दुकानें संचालित हैं। आंदोलनकारियों का कहना था कि ग्रामीण इलाके में किसान बैलगाड़ी का प्रयोग करते हैं और सिर पर बोझ ढोकर पैदल चलते हैं। ऐसे में बैलगाड़ी के साथ हाईवे को पार करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सर्विस रोड का स्तर काफी ऊंचा है। यहां हाईवे का स्तर मौजूदा बाजार के स्तर पर रखना जरूरी है। क्योंकि नेशनल हाईवे ऊंचा बनाने से दुकानें व बस्तियां गड्ढे में आ जाएंगी। जिससे हजारों परिवार के सामने संकट पैदा हो रहा है। स्कूल आने जाने में भी बच्चाें को दिक्कतें होंगी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अतुल चौहान ने बताया कि जल निकासी का भी कोई इंतजाम नहीं होगा। बारिश में बस्तियां व बाजार जलभराव की चपेट में आएंगे। उन्होंने कहा कि टी प्वाइंट पर अंडरपास बनाना आवश्यक है। इस दौरान कृपाल, नीरज कुमार, अमित कुमार, कमलेश, विशेष कुमार, सौरभ, प्रशांत, शिशुपाल, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें