फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग 147 करोड़ की, मुआवजा बंटा 11.30 करोड़

Wed, 22 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की वजह से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा न मिल पाने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले को महज 12.50 करोड़ रुपये मिले हैं। जिले में फसल के नुकसान का आकलन करीब 147 करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जब पैसा मिलेगा तभी मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीन बार की बारिश से हुए फसल नुकसान के आकलन पर शासन से करीब 12.50 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। इसमें 50 फीसदी या उससे अधिक नुकसान वाले पीड़ित किसान ही शामिल थे। बाद में प्रधानमंत्री के आदेश पर 33 फीसदी तक के नुकसान वाले किसानों को शामिल करने से मुआवजा राशि बढ़कर करीब 147 करोड़ से अधिक पहुंच गई।
उधर शासन ने पहली डिमांड के आधार पर दो किस्तों में पहले करीब 7,40,74000 रुपये और करीब 5,09,45000 रुपये जारी कर दिए। पैसा मिलते ही प्रशासन ने जिले की सभी छह तहसीलों में करीब 11.37 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित कर दिया। जिले में दैवी आपदा में मारे गए आठ किसानों के परिवारों को करीब 40 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इनमें आगरा, एत्मादपुर, खेरागढ़ तहसील में तीन परिवारों और फतेहाबाद में तीन और बाह में दो परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। फसलों के मुआवजे की भरपाई के लिए अब भारत सरकार से मदद मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12.50 करोड़ में से किस तहसील में कितना पैसा बंटा
तहसील    स्वीकृत धनराशि    वितरित की गई धनराशि
आगरा    9,00,000    ............
बाह    1,67,20,000    1,67,20,000
एत्मादपुर    7,00,000    ..........
फतेहाबाद    1,01,14,000    94,14,000
किरावली    6,57,62,389    3,01,40,000
खेरागढ़    3,08,22,614    3,01,40,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें