गांधी आश्रम के मंत्री एसपी गुप्ता ने बताया कि पॉलिस्टर और कॉटन के झंडे की अनुमति तो हैं, पर खादी के झंडे ही चलन में हैं। केवल यही मानक पूरे करते हैं और इसी वजह से इनकी मांग बरकरार है। हर साल आगरा में 600 से ज्यादा झंडे बिकते हैं। इस बार बढ़ोतरी की उम्मीद है।
खादी के झंडों का ये है रेट
साइज - रेट
2×3 फीट - 1200 रुपये
3×4.5 फीट - 2120 रुपये
4×6 फीट - 3120 रुपये