फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू पर अनुदान देने की उठी मांग, गिरती कीमत से किसान परेशान

विज्ञापन
फतेहाबाद रोड़ स्थित एक होटल में ग्रमीण कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक में मौजूद एसोसिएशन के पदाध
विज्ञापन
आगरा। ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। यहां पर आलू भंडारण, निकासी और किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भवेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलनयन फतेहपुरिया और अनुरंजन सिंघल ने किया। ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीशकांत गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार हुई है लेकिन मंडियों में कीमतों की गिरावट ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान आलू कोल्ड स्टोरेज से निकालने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और लाभकारी निकासी सुनिश्चित करना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। सचिव जगदीश मित्तल ने बताया कि इस संकट के समाधान के लिए प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और उन्हें आलू पर 200 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान देने का ज्ञापन सौंपेगा। मनोज लम्बरदार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बच्चू सिंह जादौन, राजेश बंसल, ब्रजेश बंसल, कुशलपाल सिंह, शिवकुमार त्यागी, अमनप्रीत सिंह, मुकेश गुप्ता, अनिल दीक्षित, राजेंद्र कुमार जैन, योगेश गुप्ता, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें