फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉक्टरों की पदोन्नति और पोस्टमार्टम से छूट की मांग

विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने बैठक करते हुए छह सूत्री बिंदुओं पर चर्चा की। इसमें चिकित्सकों को प्रोन्नत करने और पोस्टमार्टम ड्यूटी से छूट देने की मांग की। अध्यक्ष डॉ. नंदन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि पोस्टमार्टम फॉरेंसिक विशेषज्ञों से ही कराया जाए।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग भी है। ऐसे में उनकी ही सेवाएं ली जाएं। लंबे समय से लंबित चल रही डॉक्टरों की पदोन्नति भी की जाए। सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा पुख्ता करने और वाहन भत्ता देने की भी मांग की। बैठक में डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें