फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड बैठक में उठी ‘आई लव पिनाहट’ सेल्फी प्वाइंट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। नगर पंचायत पिनाहट बोर्ड की बुधवार को आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष रामरती देवी एवं अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में सभासदों ने ‘आई लव पिनाहट’ सेल्फी प्वाइंट लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 9 की सभासद एवं जिला योजना समिति सदस्य डाॅली तोमर एवं सभासद सोनू कुमार ने कस्बे में ‘आई लव पिनाहट’ सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की मांग उठाई। सभी सभासदों ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी स्थानीय लोगों द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाने की मांग लगातार उठ रही है। सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने से नगर की पहचान को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें