किरावली। किरावली का सुप्रसिद्ध प्राचीन और ऐतिहासिक कंस मेला इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण गुरुवार को निकलने वाला भव्य डोला और आधा दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां होंगी। बैंड-बाजे की धुनों के साथ कंस के पुतले का नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसे देखने के लिए समूचे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेश इंदौलिया और संयोजक होलू पहलवान ने बताया कि गुरुवार रात्रि को एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाओं और ओजस्वी कविता पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं शुक्रवार को दोपहर 12बजे से विशाल कुश्ती दंगल होगा।