फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव महुअर में खेल मैदान को विकसित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिचपुरी। किरावली क्षेत्र का गांव महुअर में खेल मैदान के लिए जमीन तो मौजूद है लेकिन वर्षों बाद भी उसका विकास नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से महुअर गांव के खेल मैदान को शीघ्र विकसित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

महुअर निवासी समाजसेवी अनुज पंडित ने बताया है कि गांव की सोनिया पहलवान यूपी केसरी रह चुकी हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। इसके बावजूद गांव में आज तक विकसित खेल मैदान नहीं बन पाया जहां युवा खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकें। विपती कुशवाह ने कहा कि खेल मैदान की जमीन कागजों में दर्ज है लेकिन न तो समतलीकरण हुआ और न ही कोई मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजू पंडित ने कहा कि गणतंत्र की पहचान जमीनी स्तर पर युवाओं को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना है। मुकेश शर्मा, संदीप शर्मा, दीपक कुशवाह, नजर खान और भोला पाली ने मैदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें