किरावली के गांव पुरामना पर स्थित टेडी मेडी पुलिया बनी हादसे का सबव फोटो संवाद किरावली
किरावली। गांव पुरामना स्थित गोपऊ रजवाहा पर बनी पुलिया संकरी होने के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम किरावली नीलम तिवारी से पुलिया निर्माण की मांग की है।
किसान नेता चाै. दिलीप सिंह के नेतृत्व में 8 अगस्त 2025 को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया था। इसके बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीण ने बताया कि पुलिया निर्माण का मामला नहर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच अटका हुआ है। एसडीएम ने बताया दोनों विभागों को पत्र लिखा गया है और डीएम को भी अवगत कराया जाएगा। इस दाैरान किसान मजदूर नेता चौ. दिलीप सिंह, रालोद नेता भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, गंगाराम माहौर, अरविंद चौधरी, सोनू इंदौलिया, भीकम सिंह, गजाधर सिंह और रविंद्र सिंह आदि माैजूद रहे।