फतेहाबाद फोटो । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 पर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर को ज्ञाप
फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष छात्र मोर्चा रजत राजोरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने किसान मजदूर और मशरूम उत्पादकों की समस्याओं के मद्देनजर संगठन के वाहनों को उस पर लगी झंडी और पट्टी के आधार पर पहचान कर टोल से निकलने में सहयोग करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के वाहनों को मैसेज के माध्यम से टोल से निकासी की सुविधा दी जाए। टोल प्लाजा 21 के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर ने भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा से फोन पर वार्ता भी की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यवाहक पंडित राजेश शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा, हेमंत शुक्ला, अनुपम शुक्ला, सौरभ शर्मा, तरुण यादव, राघव दुबे, माधव दुबे और करण बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।