हमलावरों पर कार्रवाई की मांग, एसपी से शिकायत
- मंदिर पर कब्जे के विवाद में प्रधान व अन्य को पीटने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बनाहल क्षेत्र में जैतपुर के प्रधान व अन्य पर हमले की घटना के बाद बुधवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें मंदिर पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट और घर में तोड़फोड़ आदि की बात कही। एसपी से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने क मांग की है।
बरनाहल क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी शुभम कुमार ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। एसपी को बताया कि ग्राम पंचायत में कई वर्ष पुराने मंदिर की जमीन पर नामजद लोग कब्जा कर रहे हैं। बताया कि 20 मई की शाम को नामजद लोगों ने जगह पर टिनशेड डाल लिया और भूसा के कूप लगा लिए। वहां मवेशी बांधने के लिए खूंटे भी गाड़ लिए हैं। इसकी जानकारी होने के वह अपने भाई ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जा करने से रोका। इसी बात पर आरोपियों ने उसे व भाई को पीटना शुरू कर दिया। बच कर वह लोग घर आ गए तो आरोपियों वहां आकर भी घर में तोड़फोड़ की। पत्थर मारकर वाहन के शीशे तोड़ दिए। शुभम ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तार कराए जाने व मंदिर की जमीन पर कब्जा रोकने की मांग की है।