Demand for a Support Price of ₹1,500 per Quintal for Potatoes
आगरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आलू की गिरती कीमतों के मद्देनजर बैठक की। किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए 1500 रुपये प्रति क्विंटल पर समर्थन मूल्य पर आलू की सरकारी खरीद की मांग की। उसे पूरा न होने पर किसानों को संगठित कर आंदोलन करने का निर्णय लिया।
जिला सचिव पूरन सिंह ने बताया कि बाजार में 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल आलू के भाव है, जबकि एक क्विंटल पैदा करने में 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल का खर्चा आता है। इसके अलावा कोल्ड स्टोर का भंडारण शुल्क 250 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में भाव नहीं सुधरे तो किसान बर्बाद हो जाएगा। सरकार ब्लॉक स्तर पर खरीद केंद्र बनाकर खरीद करे। इसके साथ ही बैठक में घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत की जाए। कालाबाजारी से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान एमपी दीक्षित, दिलीप रघुवंशी, एसके खोसला, मोहन सिंह, नीरज मिश्रा, तारा चंद्र, भीकम सिंह, जगदीश प्रसाद, कैलाश चंद्र व अन्य मौजूद रहे।