फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
13एमएनपी-10-सौ शैया में भर्ती अपनी पत्नी के साथ मौजूद पति करन सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में प्रसव के आधा घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की हालत नाल काटने के बाद बिगड़ी। महिला के पति ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी करन सिंह की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा हुई। बुधवार सुबह पति करन सिंह उसे लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे। यहां प्रसव के दौरान पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि यहां मौजूद स्टाफ द्वारा जैसे ही नवजात की नाल काटी गई उसकी हालत बिगड़ने लगी। जन्म के आधा घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही पूजा की भी हालत बिगड़ गई। पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूजा के पति करन सिंह का कहना है कि पूजा को प्रसव कराने में स्टाफ द्वारा लापरवाही की गई। नाल काटते समय की गई लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। उसकी पत्नी ने इस तरह से नाल काटने से मना भी किया था। करन सिंह का कहना था कि यदि स्टाफ ने लापरवाही न की होती तो बच्चे की जान न जाती।
नर्सेज स्टेशन से लापता रहता है स्टाफ
सौ शैया अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स नर्सेज स्टेशन से घंटों लापता रहता है। मरीजों ने बताया कि बुधवार को कक्ष संख्या 35 नर्सेज स्टेशन से 10 बजे से 12 बजे तक स्टाफ नर्स गायब था। यहां वार्ड संख्या 36 में पूजा और सपना नाम के मरीज भर्ती थे। इनकी देखरेख भी कोई नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

ड्यूटी रूम में लटक रहा था ताला
कक्ष संख्या 24 ड्यूटी रूम में भी कोई कर्मचारी नहीं था। यहां दोपहर 12:50 बजे ताला लटक रहा था। यही नहीं कक्षा संख्या 25 से भी कर्मचारी गायब था। मेज पर ही रजिस्टर पड़ा हुआ था।
मशीनें खराब बाहर से कराई जा रहीं जांच
वार्ड संख्या 36 में भर्ती मरीज सपना पत्नी प्रशांत चौहान का ऑपरेशन होना था। उनके पति प्रशांत चौहान ने बताया कि सपना की सीवीसी जांच के लिए लिखा गया था। जब वे लोग अस्पताल की लैब पहुंचे तो बताया गया कि मशीनें खराब बताई गईं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की जांच बाहर से कराई।
पैदा होने के साथ ही नवजात की हालत नाजुक थी। स्टॉफ की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। फिर भी उनके आरोपों के आधार पर जांच कराई जाएगी। स्टॉफ उपस्थित नहीं था इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। डॉ. एके पचौरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें