फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमएसएमई के विस्तार और नए बाजारों पर हुआ मंथन (फोटो) जरूरी

विज्ञापन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की सेमिनार को संबोधित करती संयोजक तरुणा कुमार, मंचस्थ अध्य
विज्ञापन
नेशनल चैंबर व एनईएन की पहल पर सीईओ ग्रोथ राउंड टेबल में उद्यमियों ने बनाई विकास की रणनीति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। शहर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और नए बाजारों तक उनकी पहुंच बनाने के लिए बुधवार को वाधवानी एक्सेलरेट सीईओ ग्रोथ राउंडटेबल में मंथन किया गया। संजय प्लेस स्थित होटल में आयोजित नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के साथ नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) के सेमिनार में ग्रोथ-स्टेज वाले व्यवसायों की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर मंथन हुआ।

वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लेदर, फुटवियर, पर्यटन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उद्यमियों ने बाजार विस्तार, मजबूत सिस्टम, वित्तीय प्रबंधन और परिचालन दक्षता पर चर्चा की गई। एनईएन की प्रोग्राम लीडर तरुणा कुमार ने कहा कि असल चुनौती अवसर पहचानने में नहीं, बल्कि उसे स्पष्ट योजना के साथ लागू करने में है। इस पहल में उद्यमियों को विशेषज्ञता और आवश्यक टूल्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा के उद्यमियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की अपार क्षमता है। उद्योग, सरकार और विशेषज्ञ संस्थाओं के समन्वय से स्थानीय एमएसएमई के लिए एक सशक्त ग्रोथ इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिन सारस्वत, वाधवानी फाउंडेशन से वीना हनमसागर, नीता प्रसाद के अलावा अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। धन्यवाद सीताराम अग्रवाल ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें