फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल फेल, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बाधित

Sun, 04 Aug 2019 04:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिग्नल लाइन ठीक करते रेलवे के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे लाइन किनारे मृत गाय को दफनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा खोदे जा रहे गड्ढे के दौरान सिग्नल की केबल कट गई। सिग्नल फेल होने से करीब साढ़े तीन घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बाधित रहा। 
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक इस रेल मार्ग पर दर्जनों गाड़ियां जहां-तहां रोक दी गईं, जिससे यात्री परेशान हो गए। सिग्नल फेल होने के कारण रेलवे द्वारा मैसेज भेजकर ट्रेनें निकाली गईं। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सिग्नल ठीक हो पाया। 

इस दौरान अप लाइन की मगध एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस एवं डाउन लाइन में जोगवानी एक्सप्रेस, कालका मेल सहित एक दर्जन सवारी गाड़ियां प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें