फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को खोजती घूम रही दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ये

Wed, 09 Aug 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टैंटीगांव (मथुरा)
विज्ञापन
girl
विज्ञापन
मथुरा के गांव ओहावा में मंगलवार रात एक ग्रामीण के घर में अनजान किशोरी घुस आई। ये देख घर वाले घबरा गए। लेकिन जब किशोरी के बारे में लोगों ने जाना तो उनके होश उड़ गए। वह किशोरी अपने प्रेमी को खोजते-खोजते दिल्ली से मथुरा आ गई थी। 
विज्ञापन


गांव ओहावा के करुआ वाल्मीकि के घर में जब किशोरी आई तो घर वाले घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। पुलिस ने किशोरी को थाने ले जाकर पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी को खोजती घूम रही थी तभी कार सवारों ने उसे भ्रमित कर दिया और छेड़छाड़ की। उनसे बचने के लिए वह इस घर में घुस गई।

पुलिस को किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली के आजादपुर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके घर के पास रहने वाले खुर्जा निवासी पुनीत से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से पुनीत दिल्ली से लापता है। वह पुनीत को खोजती खुर्जा आई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम कार सवार दो युवकों ने उसे भ्रमित कर पुनीत से मिलाने के बहाने कार में बैठा लिया। गांव ओहावा के निकट कार रोक कर उससे छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर वह भाग निकली और करुआ के घर में घुस गई। सुरीर कोतवाली के एसएसआई जाकिर अली ने बताया है कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार सवार कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें