फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी आस्था: कारोबारी ने बांकेबिहारी महाराज को बनाया हिस्सेदार, मंदिर ट्रस्ट में दिए ढाई करोड़ रुपये

Tue, 05 Apr 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली के बड़े कारोबारी ने अपनी पांच फर्मों में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को पार्टनर बनाया है। बताते हैं कि कारोबारी ने इस वर्ष ढाई करोड़ रुपये मंदिर ट्रस्ट में चेक के रूप में भेंट किए हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में भक्ति और आस्था के अद्भुत रूप देखने को मिलते हैं। बांकेबिहारी लाल को कोई अपने बेटे की तरह मानता है तो कोई भाई। कई भक्तों ने तो बांकेबिहारी महाराज को अपने कारोबार का हिस्सेदार बनाया है। ये भक्त अपनी आय का हर वर्ष एक निश्चित प्रतिशत निकालकर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के निज खातों में भेंट स्वरूप देते हैं। 

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरू होने के साथ ही कई व्यापारिक घरानों के साथ ही बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को यह राशि भेंट स्वरूप दी है। हर फर्म से लाभ का कुछ हिस्सा ठाकुरजी के लिए हर वर्ष निकाला जाता है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष दिल्ली के कारोबारी ने लगभग ढाई करोड़ रुपये मंदिर ट्रस्ट में चेक के रूप में भेंट किया है। 

गुप्तदान करते हैं कारोबारी 

मंदिर प्रबंधन के अनुसार कारोबारी ने अपना नाम गुप्त रखने की अपील की है। इसलिए प्रबंधन कारोबारी का नाम नहीं उजागर किया जा सकता है। ऐसे कई कारोबारी हैं जो हर वर्ष ठाकुरजी को भेंट स्वरूप गुप्त दान करते हैं।  

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के भक्त कई प्रकार से मंदिर को दान स्वरूप भेंट करते हैं। इसमें पेयजल के लिए आरओ प्लांट हो या मंदिर की दीवारों पर चांदी मढ़वाना। ऐसे ही कई ऐसे कारोबारी हैं जो ठाकुरजी को अपना पार्टनर बनाकर भेंट देते हैं। यह भेंट सीधे ठाकुरजी के खाते में आती है या चेक माध्यम से ट्रस्ट को मिलती है। नाम गुप्त रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें